लंबे समय से शरीर में हो रहा है दर्द तो तुंरत लें डॉक्टर से सलाह, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

लंबे समय से शरीर में हो रहा है दर्द तो तुंरत लें डॉक्टर से सलाह, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

अम्बुज यादव

आज के समय में अक्सर लोगों को शरीर दर्द,गले में दर्द, सिर में दर्द और बदन के टूटने की शिकायत रहती है। इससे बचने के लिए लोग अधिकतर पेनकिलर जैसी दवा खाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप ऐसी किसी भी बीमारी से परेशान हैं तो तुरंत इलाज करवाएं, क्योंकि यह आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। वैसे यह बीमारी लंबे समय से है तो इसे थाइरॉइड भी कहा जा सकता है। वैसे आपको घबराने की जरुरत नहीं है लेकिन थोड़ा सजग और होशियार रहने की आवश्यकता जरुर है। क्योंकि अगर शुरुआती समय में ही इसका पता चल जाएं और अच्छे से इलाज हो तो यह आसानी से खत्म हो सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द हो रहा है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले। वैसे आप इस बीमारी को कैसे पहचानेंगें, क्योंकि शरीर दर्द होना ही इस बीमारी का लक्षण नहीं है। इसलिए आइए आपको बताते है कि आखिर इस बीमारी को कैसे पहचाने और इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें?

पढ़ें- गर्भावस्था के समय कराएं फिजियोथेरेपी, जाने डॉ. शिल्पा ने महिलाओं के लिए क्यों बताया लाभदायक

आपको बता दे कि थाइरॉइड दो प्रकार के होते हैं, एक हाइपरथायरायडिज्म और दूसरा हाइपोथायरायडिज्म। यह दोनों बीमारी घातक हो सकती है। इसे पहचानने के लिए अगल अलग तरीके भी हैं।

थाइरॉइड के लक्षण:

हाइपोथायरायडिज्म में सुस्ती, थकान, कब्ज, धीमी हृदय गति, ठंड, सूखी त्वचा, बालों में रूखापन, अनियमित मासिकचक्र और इन्फर्टिलिटी के लक्षण दिखाई देते हैं। हाइपरथायरायडिज्म में वजन घटना, गर्मी न झेल पाना, ठीक से नींद न आना, प्यास लगना, अत्यधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, कमजोरी, चिंता, और अनिद्रा शामिल हैं।

पढ़ें- होम्योपैथी में है थायरॉइड का बेहतर इलाज

थाइरॉइड से बचने के उपाए:

  • थाइरॉइड से बचना है तो आपको अपने वजन को संतुलित बनाएं रखना जरुरी है। इसके लिए आपको फाइबर रहित भोजन करना होगा, लेकिन ध्यान देना होगा कि उस आहार में वसा कम हो।
  • इस बीमारी से बचने के लिए आपको रोज अपने शरीर को थकाना भी जरुर होगा। इसके लिए शारीरिक गतिविधि जरुरी है।
  • आज के समय में सभी के पास चिंता और तनाव अधिक है लेकिन इससे दूर रहना होगा। तभी थाइरॉइड जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें-

कड़ाके की ठंड सेहत के लिए न बन जाए मुसीबत, ध्यान रखें ये बातें

डॉ.जाग्रुति बता रही हैं कि सर्द हवाएं स्किन के लिए क्‍यों हैं घातक

गले में दर्द के लिए सटीक है होम्योपैथी इलाज

ब्लड प्रेशर के मरीज इन लक्षणों को हल्के में न लें, दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

निमोनिया के लक्षण से लेकर बचाव के बारे में पूरी जानकारी यहां मिलेगी

ब्‍लड प्रेशर से जुड़ी ये खास बातें अकसर नहीं जानते लोग

Rheumatic फीवर:  बच्‍चों हो होने वाला यह बुखार है बेहद खतरनाक

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।